Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलने पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन

सियोल, 12 सितंबर । उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने मंगलवार को पहुंच गए। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह घटनाक्रम सुर्खियों में है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दक्षिण कोरियाई सेना की प्रेस ब्रीफिंग के हवाले से कहा गया है कि किम जोंग उन की रूस के राष्ट्रपति से एकांत में मुलाकात होनी है। किम रविवार दोपहर राजधानी प्योंगयांग से एक स्पेशल ट्रेन से रूस के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ सैन्य अधिकारी भी रूस पहुंचे हैं। यह ट्रेन मंगलवार तड़के रूस में दाखिल हुई। एक रिपोर्ट्स में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए उत्तर कोरिया से हथियारों की मदद मांग सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किम के प्रतिनिधिमंडल में उनके विदेश मंत्री चोए सन हुई, कोरियाई पीपुल्स आर्मी मार्शल री प्योंग चोल और पाक जोंग चोन समेत शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल हैं। किम और पुतिन की मुलाकात पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में होनी है।2019 में भी किम के साथ पुतिन की पहली मुलाकात इसी जगह पर हुई थी। कोविड-19 महामारी के बाद किम की यह पहली विदेश यात्रा है।

error: Content is protected !!