Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हिप्र के चिंतपूर्णी में दुकानों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिलने से खलबली

ऊना (हिमाचल प्रदेश) , 29 नवंबर । हिमालय की गोद मे बसे शांतिप्रिय राज्य हिमाचल प्रदेश की दीवारों पर एक बार फिर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिलने से खलबली मच गई है। खालिस्तान समर्थकों ने इस बार विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी के क्षेत्र को निशाना बनाया है। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है।

चिंतपूर्णी मंदिर के तलवाड़ा बाइपास की दुकानों के शटर पर हिमाचल बनेगा खालिस्तान, शहीद भिंडरावाले जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। इसका वीडियो बनाकर भी प्रसारित भी किया है । इसका खुलासा मंगलवार रात हुआ।

वीडियो में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम संदेश जारी किया गया है। इसमे 1984 के दंगों के लिए कांग्रेस नेताओ पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है । मंदिर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। इन दुकानों के मालिकों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि यह दुकानें अक्सर बन्द रहती हैं । एसडीपीओ वसुधा सूद ने मौके का निरीक्षण किया है।

error: Content is protected !!