Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमृतसर में खालिस्तानी नारे लिखे मिले, सिख फॉर जस्टिस ने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 28 नवंबर । अमृतसर में एयरपोर्ट रोड के खंभों और दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे पाए गए, जिसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने ली है। पन्नू ने एक बार फिर एयर इंडिया का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

मंगलवार सुबह अमृतसर में एयरपोर्ट रोड पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे पाए गए और इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाला सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खालिस्तान समर्थक तत्वों के इस वीडियो में आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को एयर इंडिया को नई धमकियां देते हुए सुना जा सकता है। पन्नू ने दोहराया कि सिख समुदाय को एयर इंडिया से यात्रा नहीं करनी चाहिए।

error: Content is protected !!