Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कर्नाटक के विजयपुरा, तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में लगे भूकंप के झटके

नई दिल्ली, 08 दिसंबर । दक्षिण भारत के दो राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु में आज (शुक्रवार) सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की अधिकतम तीव्रता 3.2 रही। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार कर्नाटक के विजयपुरा जिले में आज सुबह 6:52 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 रही। इसके अलावा तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में सुबह करीब 7:39 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।

error: Content is protected !!