Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कानपुर: थाना के बाहर युवक ने किया आत्मदाह, पुलिस ने बुझाई आग |

कानपुर: थाना के बाहर युवक ने किया आत्मदाह, पुलिस ने बुझाई आग

– पुलिस ने झुलसी हालत में युवक को अस्पताल में कराया भर्ती

कानपुर, 22 जुलाई (अपडेट)। स्वरूप नगर थाना के सामने शनिवार को उस वक्त पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई जब एक युवक ने खुद को आग लगा ली। युवक को आग की लपटों से घिरा देख पुलिस कर्मियों ने कम्बल डालकर आग बुझाई। झुलसी हालत में युवक को उर्सला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) सन्ट्रेल आरती सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक व्यक्ति शराब के नशे में थाना स्वरूपनगर के पास घूम रहा था। उसने अचानक अपने ऊपर पहले से डाले तरल पदार्थ में आग लगा ली। यह घटना देख थाने पर मौजूद पुलिस स्टाॅफ ने तत्काल उसकी आग बुझाई। युवक को हैलट अस्पताल के प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया।

एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम बादशाहीनाका के हालसी रोड निवासी सुमित बताया है। जहां पर यह अपनी पत्नी के साथ रहता था। जानकारी पर पता चला कि बीते दिनों उसकी पत्नी के कहीं चले जाने के कारण वह क्षुब्ध था, जिस कारण उसने तरल पदार्थ अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। जांच के दौरान युवक अत्यंत शराब के नशे में था और उसकी जेब से भी शराब का एक क्वार्टर बरामद हुआ है।

error: Content is protected !!