Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सुरम्य किश्तवाड़ में लगभग तीन दशकों के बाद एक मूवी थियेटर का शुभारंभ आकांक्षी समाज का प्रतीक-उपराज्यपाल

सुरम्य किश्तवाड़ में लगभग तीन दशकों के बाद एक मूवी थियेटर का शुभारंभ आकांक्षी समाज का प्रतीक-उपराज्यपाल

किश्तवाड़, 23 जून । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को किश्तवाड़ में डिजिटल मूवी थिएटर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया है। उपराज्यपाल ने जिले में फिल्म संस्कृति की वापसी पर किश्तवाड़ के लोगों, जिला प्रशासन और सभी हितधारकों को बधाई दी।

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि अमृत काल में जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के एक नए युग का गवाह बन रहा है और सुरम्य किश्तवाड़ में लगभग तीन दशकों के बाद एक मूवी थियेटर का शुभारंभ आकांक्षी समाज का प्रतीक है।

उपराज्यपाल ने कहा कि कला और रचनात्मकता लोगों को करीब लाती है। उन्होंने कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है बल्कि यह संस्कृति, समाज का अभिन्न अंग है और हमारे आसपास हो रहे बदलाव का प्रतिबिंब भी है।

उपराज्यपाल ने कहा कि किश्तवाड़ में फिल्म पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि बच्चों के लिए यह मूवी-थिएटर और इंफोटेनमेंट सेंटर है व स्थानीय प्रतिभा की क्षमता का दोहन करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

उपराज्यपाल ने फिल्म उद्योग के साथ जम्मू-कश्मीर के बंधन को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को साझा किया। उन्होंने कहा कि फिल्म नीति ने जिलों में सिनेमा हॉल खोलने जैसे महत्वपूर्ण कदमों के चलते जम्मू कश्मीर में एक जीवंत फिल्म पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर फिल्म निर्माताओं के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन गया है और पिछले साल यहां 300 से ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज फिल्माई गईं हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को भी बड़े अवसर मिल रहे हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि जुलाई महीने में तीन और सिनेमा हॉल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सिनेमा हॉल युवाओं के लिए सूचना और विचारों के आदान-प्रदान का केंद्र भी बनेंगे।

मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रगतिशील और समावेशी जम्मू कश्मीर के विकास में युवाओं की आकांक्षा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उपराज्यपाल ने आगे कहा कि हम उनके समग्र विकास के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर के लोगों से 1 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा के सफल संचालन में सक्रिय योगदान देने और इसे जी20 शिखर सम्मेलन की तरह सफल बनाने का आग्रह किया।

टीआरसी किश्तवाड़ में इनोवेटिव एडू-इन्फोटेनमेंट डिजिटल मूवी थिएटर जनता की मांग को पूरा करने और लोगों को मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन किश्तवाड़, किश्तवाड़ विकास प्राधिकरण और पिक्चर टाइम का सहयोगात्मक प्रयास है।

डॉ अरुण कुमार मेहता मुख्य सचिव, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ मनदीप कुमार भंडारी, किश्तवाड़ के उपायुक्त डॉ. देवांश यादव, वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न हितधारक, युवा और सभी क्षेत्रों के लोग व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल मोड के माध्यम से उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

error: Content is protected !!