Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नई गृह निर्माण प्रौद्योगिकियां 2047 तक भारत के भव्य भवनों को आकार देंगी: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 24 नवंबर  । केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नई गृह निर्माण प्रौद्योगिकियां 2047 में भारत के भव्य भवनों को आकार देंगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) ने विश्व स्तरीय और अत्याधुनिक भवन निर्माण प्रौद्योगिकियां विकसित की हैं, जो न केवल मजबूत हैं बल्कि वैश्विक पर्यावरण मानदंडों के अनुरूप भी हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में सीएसआईआर-सीबीआरआई प्रौद्योगिकी हस्तांतरण मेले को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में 37 सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सीएसआईआर-सीबीआरआई ने एक स्लॉट में 75 भवन और निर्माण प्रौद्योगिकियों को उद्योगों को हस्तांतरित कर दिया। आने वाले दिनों में उद्योगों को सुरक्षित, टिकाऊ और किफायती भवन निर्माण के लिए ऐसी 108 प्रौद्योगिकियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने फोल्डेबल साल्ट शेल्टर, जो मौसम और आग प्रतिरोधी हैं, को विकसित करने के लिए सीबीआरआई की सराहना की और कहा कि इसके व्यापक सामाजिक प्रभाव होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लगभग सभी सुधारों का सामाजिक आधार है और उनका उद्देश्य आम आदमी के लिए “जीवनयापन को सुगम बनाना” है। डॉ. सिंह ने कहा कि अनुसंधान संस्थानों और उद्योगों के बीच अंतर को पाटकर, सीएसआईआर-सीबीआरआई रूड़की ने सभी के लिए किफायती, टिकाऊ और नवीन आवास के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है।

error: Content is protected !!