Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जिल कोरोना पॉजिटिव, अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन के भारत आने पर संशय

वाशिंगटन, 05 सितंबर । अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि जिल में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। हालांकि राष्ट्रपति जो बाइडन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राष्ट्रपति बाइडन की 72 वर्षीय पत्नी को आखिरी बार पिछले साल अगस्त में कोविड हुआ था। राष्ट्रपति को भी आखिरी बार जुलाई 2022 में कोरोना ने अपनी जद में लिया था।

मीडिया रिपोर्ट में दोनों की कोरोना जांच का विवरण देते हुए कहा गया है कि इस वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली जाने पर भी संशय हो गया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में व्हाइट हाउस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाइडन ने कहा था कि वह भारत की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन जी-20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल नहीं होने से निराश हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सात सितंबर को भारत जाएंगे। साथ ही इस ऐतिहासिक बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आठ सितंबर को द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

error: Content is protected !!