Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

झारखंड के खेल प्रशिक्षकों को दिया जायेगा कैश अवार्ड

रांची, 3 सितंबर । झारखंड के खेल प्रशिक्षकों को कैश अवॉर्ड का लाभ दिया जाना है। इसके लिए खेल निदेशालय, झारखंड के निर्देश के बाद सभी जिलों में इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी के माध्यम से पांच सितम्बर तक आवेदन मंगाए जा रहे हैं। रांची सहित दूसरे जिलों में भी इस संबंध में सूचना जारी की गयी है।रांची डीएसओ के स्तर से जारी सूचना के आधार पर कहा गया है कि जिले के वैसे प्रशिक्षक, जिन्होंने मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों या टीम को उपलब्धि दिलाई हो और अबतक अवॉर्ड के लिए आवेदन नहीं दिया हो, वे पांच सितम्बर को दोपहर दो बजे तक डीएसओ कार्यालय में आवेदन दें। आवेदन का फॉर्मेट खेल निदेशालय की वेबसाइट से लिया जा सकता है।

खेल निदेशालय की ओर से भी खेल प्रशिक्षकों को कैश अवॉर्ड के लिए पांच सितम्बर तक आवेदन करने को कहा गया है। इसके अनुसार झारखंड के वैसे खेल प्रशिक्षक जिन्होंने 10 जून 2022 के बाद भारतीय ओलंपिक संघ से या अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों, टीम को उपलब्धि दिलाई हो, वे कैश अवॉर्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अपने आवेदन संबंधित जिले में डीएसओ कार्यालय से संपर्क करना होगा।

error: Content is protected !!