Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

झारखंड विधानसभा का शीतकाली सत्र 15 से, 18 को पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट

रांची, 7 दिसंबर । झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। झारखंड कैबिनेट की स्वीकृति के बाद शीतकालीन सत्र के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

शीतकालीन सत्र में पांच कार्य दिवस होंगे। 15 दिसंबर शुक्रवार को शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण होगा। राज्यपाल द्वारा अध्यादेशों की प्रति सभा पटल पर रखी जाएगी। शोक प्रस्ताव इत्यादि होगा। 16 और 17 दिसंबर को बैठक नहीं होगी। 18 दिसंबर सोमवार को द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। प्रश्नकाल भी चलेगा। 19 दिसंबर मंगलवार को अनुपूरक बजट पर सामान्य वाद-विवाद होगा। 20 दिसंबर को प्रश्न काल और राजकीय विधेयक पेश होगा। 21 दिसंबर को प्रश्नकाल और राजकीय विधेयक व गैर सरकारी सदस्यों का कार्य इत्यादि होगा।

error: Content is protected !!