Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्र में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में आज वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

भोपाल, 11 सितंबर । भाजपा द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में आज (सोमवार ) पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि पार्टी द्वारा निकाली जा रही विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा आज सिंगरौली के जयंत से प्रारंभ होकर बैढ़न, माजन मोड़, परसोना, खुटार, रजमिलान, गजरा बहरा, सरई, बरका, रजनिहा, निवास, निगरी होते हुए मझौली पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल रहेंगे।

महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद सिवनी जिले की मुगवानी से प्रारंभ होगी। यात्रा लखनबाड़ा, बम्होड़ी, सिवनी, बोरी, बरघाट होते हुए धारना पहुंचेगी। यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर साथ रहेंगे और जनसभा व रथसभाओं को संबोधित करेंगे।

इंदौर संभाग की यात्रा की शुरुआत बड़वानी के राजपुर के खुरमपुरा से होगी। उसके उपरांत यात्रा खरगोन, भगवानपुरा, राजपुर होते हुए सेंधवा विधानसभा पहुंचेगी। यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल रहेंगे।

मालवा क्षेत्र की यात्रा आज पाटपाला घट्टिया विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगी। उसके बाद यात्रा ताजपुर फंटा, कायथा, लक्ष्मीपुरा, सुमराखेड़ा, तराना स्टेशन, बघेरा फंटा, तराना बायपास, इटावा होते हुए आगर-मालवा में प्रवेश करेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया शामिल रहेंगे।

ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा आज दतिया के भाण्डेर से प्रारंभ होगी। यात्रा इमलिया, दतिया, वीरपुर, इंदरगढ़, उचाढ़, भदौना, गोराघाट, चांदपुर होते हुए डबरा पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल रहेंगे।

error: Content is protected !!