Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुंबई के जलगांव में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, 7 लोग घायल

मुंबई, 27 नवंबर  । जलगांव जिले के चालीसगांव में स्थित कन्नड घाट पर सोमवार को तड़के एक कार खाई में गिरने से चार की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं, एक 8 साल की बच्ची और एक पुरुष हैं। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार मालेगांव से कुछ लोग रविवार को अक्कलकोट देव दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय आज तड़के कन्नड़ घाट पर उनकी कार घने कोहरे और अंधेरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गई। इस घटना में प्रकाश गुलाबराव शिर्के (उम्र 65) शिलाबाई प्रकाश शिर्के (उम्र 60) वैशाली धर्मेंद्र सूर्यवंशी (उम्र 35) पूर्वा गणेश देशमुख (उम्र 8) की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुज सूर्यवंशी (उम्र 20), जयेश सूर्यवंशी (उम्र 20), सिद्धेस पवार, (उम्र 12), कृष्णा शिर्के (उम्र 4), रूपाली देशमुख (उम्र 30), पुष्पा पवार (उम्र 35), ड्राइवर अभय पोपटराव जैन (उम्र 50) को घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना की छानबीन पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!