Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गंभीर जल संकट को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भेजा त्राहिमाम संदेश

गंभीर जल संकट को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भेजा त्राहिमाम संदेश

पूर्वी चंपारण,18 जून । जिले में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का कहर जारी है।दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच रहा है।जिस कारण कई क्षेत्रो में गंभीर जल संकट पैदा होने लगी है।इंसानो के साथ मवेशी और पक्षियां भी पानी की बूंदो के लिए तरसते नजर आ रहे है।


कई क्षेत्रो में भू गर्भ जल स्तर काफी नीचे पहुंच गया है।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की माने तो भीषण गर्मी के कारण नेपाल सीमा से सटे पूरे रक्सौल क्षेत्र में पानी का घोर संकट गहराने लगा है। चैबंर ने डीएम को भेजे त्राहिमाम संदेश मे कहा है,कि रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र का जलस्तर काफी नीचे चला गया है,परिणामस्वरूप ज्यादातर चापाकल सूख चुके है,वही घंटो घंटो मोटर चलाने के बाद भी पानी मयस्सर नही हो रहा है।

चैंबर के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ईमेल द्वारा जिलाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल तथा कार्यपालक पदाधिकारी नगरपरिषद् रक्सौल को पत्र भेजकर कर प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कराने का प्रयास किया है,ताकी इस भीषण समस्या का शीघ्र व समुचित उपाय किया जा सके। वही चैंबर के मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने कहा कि रक्सौल के नागरिक गंभीर जल संकट से गुजर रहे है,ऐसे में प्रशासन को तत्परता दिखानी चाहिए।

चैंबर ने त्राहिमाम संदेश में जल वितरण में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते कहा है,कि नगरपरिषद पानी के लिए टैक्स वसूल कर रहा है,लेकिन जलसंकट जैसी उत्पन्न समस्याओं का निराकरण नही कर पा रही है,कहा है,कि जलसंकट के कारणो का पता करने के लिए जियोलॉजिकल विभाग का सहयोग लेना चाहिए,साथ ही जल संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।

error: Content is protected !!