Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जयपुर एक्सप्रेस फायरिंग मामले की जांच के लिए पश्चिम रेलवे ने गठित की पांच सदस्यीय टीम

मुंबई, 01 अगस्त । जयपुर-मुंबई ट्रेन फायरिंग मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस कमेटी में 5 लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही इस घटना में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस फायरिंग मामले की जांच के लिए गठित कमेटी में पश्चिम रेलवे पुलिस आयुक्त प्रवीण सिन्हा, अजॉय साधन्या, नरसिंह , जेपी रावत, प्रभात को शामिल किया गया है। पश्चिम रेलवे ने घटना में मारे गए चारों लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही इस घटना में मारे गए सहायक सब इंस्पेक्टर टीकाराम मीना के परिजनों को सरकारी नियमानुसार आर्थिक मदद मिलेगी।

दरअसल, सोमवार को सुबह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में आरपीएफ जवान चेतन सिंह ने अपने सहयोगी के साथ यात्रियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस घटना में आरपीएफ के एएसआई समेत चार यात्रियों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने आरपीएफ जवान चेतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उससे अब तक हुई पूछताछ में पता चला है कि जवान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पिछले छह महीने से चेतन सिंह का मानसिक इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!