Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जबलपुर-नरसिंहपुर के बीच ट्रक से टकराई कार, दो भाई और पिता की मौत

जबलपुर, 31 जुलाई । नरसिंहपुर और जबलपुर के बीच झांसीघाट पर सोमवार तड़के कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो भाईयों और पिता की मौत हो गई। जबकि परिवार के दो बच्चे घायल हैं। कार में सवार परिवार करेली में एक सामाजिक समारोह में भाग लेकर अपने गृहनगर पाटन लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन के रहने वाले गल्ला व्यापारी और भाजपा नेता संदीप अग्रवाल अपने परिवार के साथ कार से करेली से लौट रहे थे। इसी बीच मानेगांव तिराहे पर उनकी कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में संदीप और उनके बड़े भाई संजय अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो बच्चे यश और हनी घायल हैं। सभी करेली में रिश्तेदारी में गए हुए थे। आज संदीप और संजय के शवों का पोस्टमार्टम गोटेगांव में किया जाएगा, जबकि पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल का पीएम जबलपुर मेडिकल कॉलेज में होगा।

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पाटन से विधायक अजय विश्नोई ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि संदीप अग्रवाल व्यापारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता और समाज सेवक भी रहे हैं। उनका पूरा परिवार पार्टी के लिए समर्पित रहा है।

error: Content is protected !!