Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गाजा पट्टी में गरज रहे टैंक, इजराइल-हमास के बीच भीषण लड़ाई

गाजा पट्टी, 02 दिसंबर  । गाजा पट्टी में संघर्ष विराम टूटने के आठवें दिन बाद से फिर धरती पर टैंक और आसमान पर रॉकेट और मिसाइल गरज रहे हैं। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन के संघर्ष विराम का उल्लंघन के करने के बाद शुरू हुआ यह घमासान पूरी रात जारी रहा। आज (शनिवार) सुबह भी कई इलाकों में इजराइल के सुरक्षाबलों और हमास के आतंकवादियों के बीच झड़प हुई है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार के अनुसार संघर्ष विराम टूटने के बाद दक्षिणी गाजा में रातभर भीषण लड़ाई हुई है। इसके अलावा इजराइली जेट विमानों ने दमिश्क के पास भी हमला किया है। इससे वहां भारी क्षति हुई है।इजराइल की सेना ने गाजा में हमास और अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। फिलिस्तीनी एन्क्लेव के दक्षिणी हिस्से में अब भी गोलीबारी हो रही है।

इस अखबार के अनुसार खान यूनिस और राफा क्षेत्र में भी तेज लड़ाई जारी है। खान यूनिस में हमास के खूंखार कमांडर मौजूद हैं। इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा शहर और बेत लाहिया में घेरा कड़ा कर दिया है। इजराइली सुरक्षाबलों ने खान यूनिस के लोगों को फौरन इलाका छोड़ने की चेतावनी दी है।

इस सारे घटनाक्रम पर इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक्स पर कहा है कि आईडीएफ हमास के कब्जे से बंधकों को छुड़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 24 घंटे में गाजा में हमास के ऑपरेशनल कमांड सेंटर्स को नष्ट कर दिया गया। हमास के आतंकी इन भूमिगत केंद्रों से हमला कर रहे थे। इजराइल की थल और नभ सेना के हमले में हमास को भारी क्षति हुई है।

error: Content is protected !!