Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पहली जीत की उम्मीदों के साथ केरला जाएगी हैदराबाद एफसी

कोच्चि, 25 नवंबर  । इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 का फुटबॉल एक्शन फिर से प्रशंसकों के आकर्षण केंद्र होगा, जब शनिवार, रात कोच्चि स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिन के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला मेजबान केरला ब्लास्टर्स एफसी और हैदराबाद एफसी के बीच खेला जाएगा। 2021-22 सीजन की प्रतिद्वंद्विता फिर से जाग उठेगी, जब हैदराबाद एफसी ने पेनल्टी शूटआउट में इवान वुकोमानोविक की टीम से फाइनल मैच जीतकर उस सीजन का खिताब हासिल किया था।

विपरीत फॉर्म में चल रहे इन दोनों क्लबों का एक ही उद्देश्य होगा, यानी इस मैच से हर कीमत पर अधिकतम अंक प्राप्त करना। केरला ब्लास्टर्स तालिका में दूसरे स्थान पर बैठे हैं और वे स्वाभाविक रूप से जीत हासिल करने के लिए बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं, लेकिन हैदराबाद एफसी और उनके समर्थकों को उम्मीद होगी कि मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो सीजन में टीम की किस्मत बदलने के लिए अपना जादू चलाएंगे।

केरला ब्लास्टर्स एफसी के मुख्य कोच इवान वुकोमानोविक ने मैच से पहले कहा, “वे पिछले दो वर्षों में हमारे सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक रहे हैं। हैदराबाद एफसी के खिलाफ मैच हमेशा सबसे कठिन रहता है। वो बहुत अच्छी टीम है, जिसके पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, वो दो साल पहले फाइनल में भी हमारी प्रतिद्वंद्वी थी। तालिका में रैंकिंग अभी कोई मायने नहीं रखती, इस लीग में कुछ भी संभव है, कोई भी किसी को भी हरा सकता है।”

हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह ब्रेक शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होने का अच्छा अवसर था। यदि आप स्कोर देखें, तो हम बुरी तरह नहीं हारे हैं। कुछ मुकाबले ऐसे थे जिनमें हम अधिकतम अंक जीत सकते थे। केरला जाना हमेशा खास होता है। हम जानते हैं कि केरला एक ऐसी जगह है जहां फुटबॉल में सभी लोग शामिल रहते हैं और वे जुनूनी होते हैं। खिलाड़ी उस माहौल में खेलना चाहते हैं। वहां खेलना उनके लिए हमेशा अच्छी याद है।”

बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें हैदराबाद एफसी ने 5 जीते हैं और केरला ब्लास्टर्स ने 4 जीते हैं।

error: Content is protected !!