Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अल्जीरिया में दावानल से हाहाकार, 10 सैनिकों और 15 नागरिकों की मौत |

अल्जीरिया में दावानल से हाहाकार, 10 सैनिकों और 15 नागरिकों की मौत

अल्जीयर्स, 25 जुलाई । अल्जीरिया में जंगल में लगी आग विकराल हो गई है। इस दावानल में 10 सैनिकों और 15 नागरिकों की मौत हो गई। सैनिक तेज हवाओं और चिलचिलाती गर्मी के बावजूद आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ने यह सूचना सोमवार को साझा की।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि 1,500 लोगों को जंगल से सुरक्षित निकाला गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राजधानी अल्जीयर्स के पूर्व बेनी क्सिला के रिसॉर्ट क्षेत्र में आग बुझाने के दौरान 10 सैनिक मारे गए और 25 घायल हो गए। यह आग तेज हवा के कारण खेतों तक फैल गई है। आग बुझाने के अभियान में लगभग 7,500 अग्निशमन कर्मियों के अलावा 350 ट्रकों और विमानों को लगाया गया है। इस आग से देश में हाहाकार मच गया है। देश के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के प्रमुख कमांडर अब्देलमदजीद तेब्बौने ने शोक संदेश में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

error: Content is protected !!