Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में नौका पलटी, 15 की मौत, 19 लापता |

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में नौका पलटी, 15 की मौत, 19 लापता

जकार्ता, 24 जुलाई । इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास यात्री नौका पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस नौका दुर्घटना में 19 अन्य लोग लापता हैं। यह जानकारी राहत और बचाव अभियान प्रमुख मुहम्मद अराफा ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि इस नौका में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। यह नौका दक्षिण-पूर्व सुलावेसी प्रांत के बुटन सेंट्रल रीजेंसी के लांटो गांव से पास के लागिली गांव जा रही थी। इस नौका में 40 लोग सवार थे। इसकी क्षमता 20 लोगों की थी।

अराफा ने कहा कि बचावकर्मी और गोताखोर 19 लोगों की तलाश कर रहे हैं। 15 शव बरामद हो चुके हैं। छह लोगों को बचा लिया गया है। रविवार को सेंट्रल रीजेंसी की नौवीं वर्षगांठ मनाने के लिए लोग यहां पहुंचे। कई लोगों को मछली पकड़ने या यात्री नौकाओं से यहां लाया गया था।

उल्लेखनीय है इंडोनेशिया 17,000 से अधिक द्वीप हैं। यहां आवागमन के लिए नौका परिवहन बड़ा संसाधन है। 2018 में लगभग 200 लोगों से भरी नौका उत्तरी सुमात्रा प्रांत की एक झील में डूब गई थी। इस हादसे में 167 लोगों की मौत हो गई थी। फरवरी 1999 में यात्री जहाज डूब गया था। इसमें 332 लोग सवार थे। इनमें से मात्र 20 लोगों को खोजा जा सकता।

error: Content is protected !!