Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारतीय स्काइडाइवर शीतल 21,500 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला

काठमांडू, 15 नवंबर । भारत की प्रसिद्ध स्काइडाइवर शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला के रूप में नया रिकॉर्ड बनाकर उपलब्धि हासिल की है। भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने 13 नवंबर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने छलांग लगाई।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “मैंने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट से अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई और कालापत्थर 17,444 फुट / 5,317 मीटर की उच्चतम ऊंचाई पर उतरी। मैं सबसे अधिक ऊंचाई वाले स्काइडाइव लगाने वाली पहली महिला बन गई हूं।”

इससे पहले 11 नवंबर को महाजन ने 5,000 फीट एजीएल (जमीनी स्तर से ऊपर) से 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपनी पहली छलांग लगाई थी और वह न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध स्काइडाइवर वेंडी स्मिथ के साथ विमान में उनके प्रशिक्षक के रूप में काम करते हुए सयांगबोचे हवाई अड्डे पर 12,500 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक उतरी थीं।

error: Content is protected !!