Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नवीनतम फीफा रैंकिंग में 102वें स्थान पर भारत

नई दिल्ली, 1 दिसंबर  । भारत 1200.8 अंको के साथ नवीनतम फीफा रैंकिंग में 102वें स्थान पर है। हालांकि भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद एशिया में 18वें स्थान पर बनी हुई है।

भारत के अंतरराष्ट्रीय ब्रेक की शुरुआत 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर राउंड 2 के ओपनर में कुवैत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के साथ हुई। इगोर स्टिमैक की टीम ने कुवैत को 1-0 से हराया।

भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला ओडिशा में कतर के खिलाफ था, जहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इन दो परिणामों के बाद भारत को इस महीने कुल 1200.8 के साथ 1.96 अंक प्राप्त हुए, जो कि अगली सर्वश्रेष्ठ टीम – कोसोवो से 1.97 अंक पीछे है।

वहीं, तीन बार का विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना नवीनतम फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि इंग्लैंड शीर्ष तीन में पहुंच गया है।

गुरुवार को फीफा द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में अर्जेंटीना 1855.20 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है, उसके बाद फ्रांस है, जबकि कोलंबिया और अर्जेंटीना से लगातार हार के कारण ब्राजील, जो पहले तीसरे स्थान पर था, पांचवें स्थान पर खिसक गया।

इंग्लैंड तीसरे और बेल्जियम चौथे स्थान पर पहुंच गया। नीदरलैंड छठे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पुर्तगाल, स्पेन, इटली और क्रोएशिया शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं।

नवंबर 2023 में पूरी दुनिया में कुल 188 अंतरारष्ट्रीय मैच खेले गए, जिसमें 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका में हुए।

error: Content is protected !!