Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारत के साथ क्रिकेट मैच देखने के लिए नेपाल में जनकपुरधाम के स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी

काठमांडू, 04 सितम्बर । श्रीलंका में जारी एशिया कप क्रिकेट में भारत और नेपाल के बीच होने जा रहे मुकाबले को देखने के लिए जनकपुरधाम के स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी दे दी गई है। पहली बार एशिया कप क्रिकेट खेल रहे नेपाल का आज पहली बार भारत की टीम के साथ मुकाबला होने वाला है।

जनकपुरधाम नगरपालिका ने शहर के सभी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। वहां के मेयर मनोज साह ने बताया कि देश की टीम का पहली बार एशिया कप में पहुंचना बहुत बडी सफलता है। और आज पहली बार भारत के साथ मुकाबला होना उससे भी बडी उपलब्धि है। इसलिए खेल के प्रति और क्रिकेट के प्रति बच्चों का उत्साहवर्धन हो इसलिए स्कूलों में मैच देखने के लिए छुट्टी दे दी गई है।

कैनेडी में नेपाल और भारत पहली बार आमने-सामने होने वाले हैं। एशिया कप के पहले मुकाबले में नेपाल को पाकिस्तान के हाथों पराजय का सामना करना पडा था। एशिया कप में नेपाल का आज दूसरा मुकाबला है। क्रिकेट मैच में अब तक नेपाली जनता का समर्थन और सहानुभूति भारतीय टीम के साथ रहती थी। यह पहली बार होगा जब नेपाल के लोग अपनी ही टीम को सपोर्ट करेंगे।

error: Content is protected !!