Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारत और नेपाल के बीच डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरुआत, फोन-पे और यूपीआई से होगा आर्थिक कारोबार

काठमांडू 07 सितम्बर, । भारत और नेपाल के बीच डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरूआत हो गई है। नेपाल के नागरिक अब भारत में यूपीआई के माध्यम से सभी ई वालेट सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इसी तरह भारत के नागरिक नेपाल में यूपीआई, भीम, फोन पे, गूगल पे सहित सभी प्रकार के ई वॉलेट से लेनदेन कर सकते हैं।

भारत में हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में नेपाल और भारत के बीच हुए समझौते के तहत क्यूआर कोड के जरिए डिजिटल कारोबार की शुरूआत की गई। नेपाल के तरफ से नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर ने इस सेवा का शुभारम्भ किया। समारोह में नेपाल के फोन पे और भारत की तरफ से यूपीआई के बीच डिजिटल कारोबार करने की शुरुआत हुई है।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच डिजिटल माध्यम से लेनदेन का कारोबार शुरू करने को लेकर समझौता पर हस्ताक्षर किया गया था। गुरुवार से इसकी शुरुआत भी हो गई है। अब नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों, व्यवसायियों सहित सभी प्रकार के नागरिकों के लिए नेपाल में कारोबार करना आसान हो जाएगा। भारतीय नागरिक अब यूपीआई के माध्यम से अपने बैंक खातों से सीधे किसी भी ई वॉलेट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

error: Content is protected !!