Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारत-नेपाल सीमा से पाकिस्तानी महिला बच्चे के साथ पकड़ी गई

सिलीगुड़ी, 16 नवंबर । भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षाकर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रही एक पाकिस्तानी महिला को एक बच्चे के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला का ननाम शाइस्ता हनीफ (62) है जबकि बच्चे का नाम आर्यन (11) बताया गया है। बच्चे के साथ पकड़ी गई महिला पाकिस्तान के करांची की निवासी है। एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए खोरोबाड़ी थाने को सौप दिया है। आज खोरोबाड़ी थाने की पुलिस पाकिस्तानी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी।

एसएसबी सूत्रों के अनुसार एसएसबी 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षा कर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक महिला और एक बच्चे को बुधवार को रोक कर पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। लेकिन वे कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाने में असमर्थ दिखे। जिसके बाद संदेह होने पर बीआईटी सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिला के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से पाकिस्तानी नागरिकता बरामद हुआ। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

error: Content is protected !!