Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारत और फ्रांस का रिश्ता ऐतिहासिकः प्रधानमंत्री मोदी

भारत और फ्रांस का रिश्ता ऐतिहासिकः प्रधानमंत्री मोदी

-पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस की जनता को दी नेशनल डे की बधाई

नई दिल्ली, 13 जुलाई  )। पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय समुदाय के बीच अपने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि आज का ये नजारा, ये दृश्य अपने आप में अद्भुत है। ये उत्साह अभूतपूर्व है। ये स्वागत उल्लास से भर देने वाला है। भारत माता की आवाज सुनकर ऐसे लगता है कि घर आ गया हूं। आप सभी का यहां आने के लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता ऐतिहासिक है।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं इससे पहले भी कई बार फ्रांस आ चुका हूं लेकिन इस बार मेरा फ्रांस आना और भी विशेष है। कल फ्रांस का नेशनल डे है। मैं फ्रांस की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं फ्रांस के लोगों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

मोदी ने कहा कि आज दिन में प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थीं और कल मैं अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा। ये आत्मीयता सिर्फ दो देशों के नेताओं के बीच नहीं है बल्कि ये भारत-फ्रांस की अटूट दोस्ती का प्रतिबिंब है, रिफ्लेक्शन है।

उन्होंने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश से दूर जब मैं भारत माता की जय का आह्वान सुनता हूं, कहीं से आवाज आती है- नमस्कार तो ऐसा लगता है जैसे घर आ गया हूं पर हम भारतीय जहां भी जाते हैं, एक मिनी इंडिया जरूर बना लेते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे आज बताया गया कि इस समारोह में बहुत लोग ऐसे हैं, जो 11-11, 12-12 घंटे सफर करके यहां पहुंचे हैं। इससे बड़ा प्यार क्या हो सकता है। हम जानते हैं कि टेक्नोलॉजी के जमाने में किसी के लिए भी घर बैठकर के मोबाइल फोन पर लाइव टेलीकास्ट सुनना तो मुश्किल काम नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी इतनी बड़ी तादात में, इतने दूर से लोगों का आना, समय निकालकर आना… मेरे लिए तो एक बहुत बड़ा सौभाग्य का अवसर है कि मुझे आप सबके दर्शन करने का अवसर मिला है। मैं आप सभी का यहां आने के लिए हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

error: Content is protected !!