Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

इंडिया एलायंस की बैठक में 28 दलों के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मंजूर

मुंबई, 01 सितंबर । इंडिया एलायंस की मुंबई में हुई दो दिवसीय बैठक में 28 दलों के नेताओं ने एक साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसके साथ ही इंडिया एलायंस के सभी दलों ने मिलकर 14 नेताओं की समन्वय समिति गठित की है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राऊत ने पत्रकारों को बताया कि इंडिया एलायंस की गुरुवार और शुक्रवार को हुई बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं में समन्वय रखने के लिए 14 लोगों की समन्वय समिति गठित की गई है। इसी तरह सभी दलों में तालमेल रखने के लिए वर्किंग कमेटी, चुनाव कमेटी, प्रचार कमेटी गठित की गई है।

संजय राऊत ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग, सभी जगह पर जनहित के मुद्दों को लेकर साथ धरना प्रदर्शन और जगह-जगह साथ मिलकर सभा करने का भी प्रस्ताव पास किया गया है। संजय राऊत ने कहा कि इंडिया एलायंस की बैठक में सभी नेताओं ने जनहित के मुद्दों पर एक साथ काम करने का निर्णय लिया है।

इंडिया एलायंस की बैठक के बाद सभी दलों के नेताओं ने संयुक्त पत्रकार परिषद को संबोधित किया और दावा किया कि वर्ष 2024 में केंद्र की सत्ता में परिवर्तन हो जाएगा।

error: Content is protected !!