Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘इंडिया’ गठबंधन की मुंबई बैठक में 28 दलों के 62 नेता होंगे शामिल

मुंबई, 31 अगस्त । विपक्षी दलों के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) गठबंधन की तीसरी बैठक गुरुवार की शाम को मुंबई में शुरू हो रही है। इस बैठक में 2 नई पार्टियां शामिल हो रही हैं, नतीजतन इंडिया गठबंधन की इस बैठक में 28 पार्टियां शामिल होंगी। इन सभी पार्टियों के 62 नेता बैठक में शिरकत करेंगे।

बिहार के पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में 16 पार्टियां नजर आई थीं। इसके बाद कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई दूसरी बैठक में विपक्षी दलों की संख्या 26 हो गई। मुंबई में हो रही तीसरी बैठक में 2 पार्टियां और जुड़ने की वजह से विपक्षी दलों का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया है। इस बैठक में 5 अहम बिंदु रहने वाले है। बतौर संजय राऊत इस बैठक में इंडिया गठबंधन का संयोजक तय होगा, कोऑर्डिनेशन कमेटी के नेता का नाम सुनिश्चित किया जाएगा। गठबंधन का लोगो, झंडा और सीट शेयरिंग फॉर्मुला पर भी फैसला होगा।

शिवसेना (ठाकरे गुट) की मेजबानी में हो रही इस बैठक में गठबंधन के संयोजक के तौर पर नीतीश कुमार, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के नामों पर चर्चा हो रही है। इसमें नीतीश कुमार और राहुल गांधी के खेमे खासे उत्साहित नजर आ रहे है। एक ओर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के नाम पर जोर दिया जा रहा है। वहीँ बिहार से आरजेडी और अन्य पार्टियां नीतीश कुमार के नाम को आगे कर रही है। ऐसे में एक मंच पर आसीन इन नेताओं में नेतृत्त्व को लेकर अंदरूनी रस्साकशी की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है।

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विपक्षी दलों का यह इंडिया नहीं, बल्कि घमंडिया गठबंधन की मीटिंग है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए शेर पढ़ते हुए कहा कि मिल कर बैठे हैं, महफिल में जुगनू सारे, ऐलान ये है कि सूरज को हटाया जाए।

error: Content is protected !!