Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्र की साइक्लिस्ट आशा की साइकिल यात्रा का 15 अगस्त को नई दिल्ली में होगा समापन

भोपाल, 13 अगस्त । देश के पर्यटन स्थलों में महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता को लेकर राजगढ़ जिले की साइक्लिस्ट आशा मालवीय द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शुरू की गई साइकिल यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रोत्साहन से हो रही साइकिल यात्रा में आशा द्वारा अब तक 27 राज्य में 22 हजार 500 किलोमीटर की यात्रा की जा चुकी है जो 10 अगस्त को जयपुर से होते हुए 15 अगस्त तक नई दिल्ली पहुंचेगी। यहां साइकिल यात्रा का औपचारिक समापन होगा।

पर्य़टन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिवशेखर शुक्ला ने रविवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के समापन के बाद आशा मालवीय नई दिल्ली से वापस भोपाल 30 अगस्त को साइकिल चलाकर ही पहुंचेगी।

प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों का प्रचार

प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि देश भ्रमण के दौरान आशा मालवीय द्वारा प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों का प्रचार किया गया एवं प्रदेश शासन के महिला सशक्तिकरण अभियान की संदेशवाहक रहीं। उन्होंने टूरिज्म बोर्ड द्वारा केन्द्र सरकार के निर्भया फंड के तहत संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

– आशा टूरिज्म बोर्ड द्वारा सौंपी गई रोम-2 हाइब्रिड साइकिल कर रहीं हैं भारत भ्रमण

उन्होंने बताया कि आशा को मप्र टूरिज्म बोर्ड ने एक बेहद आधुनिक जीपीएस युक्त हाइब्रिड साइकिल रोम-2 बतौर सहयोग सौंपी है। लंबी यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए साइकिलिंग किट भी दी गई है।

इन राज्यों में कर चुकी हैं भ्रमण

शुक्ला ने बताया कि आशा अभी तक मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर राज्यों का सफर कर चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ के खिलचीपुर की रहने वाली राष्ट्रीय एथलीट एवं पर्वतारोही आशा राजूबाई मालवीय को साइकिल से देश भ्रमण करने के लिए साइकिल एवं साइकिलिंग किट प्रदान की गई थी। एक नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल से पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने यात्रा को फ्लेग ऑफ किया था। यात्रा का समापन 11 माह बाद 15 अगस्त को होगा।

error: Content is protected !!