Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), 23 नवंबर  । जिले में गुरुवार तड़के नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ का जवान फिर से आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एक जवान के घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ गोइलकेरा थाना इलाके में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान यह घटना हुई है। एसपी ने बताया कि घायल के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 174 बटालियन के कांस्टेबल हफीजुल रहमान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए रांची से हेलीकॉप्टर को घटनास्थल के लिए भेजा गया है।

error: Content is protected !!