Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आईएनडीआईए की बैठक के दिन अभिषेक बनर्जी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

कोलकाता, 11 सितंबर । कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की समन्वय समिति की बैठक बुधवार को होनी है। उसके एक अहम सदस्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी हैं। लेकिन शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में जांच कर रहे केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसी दिन के लिए अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजा है।

इसे लेकर अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार देररात अभिषेक ने एक्स पर लिखा है- “आईएनडीआईए समन्वय कमेटी की बैठक आगामी 13 सितंबर को दिल्ली में होनी है। उसमें मैं भी एक सदस्य हूं लेकिन ईडी ने उसी दिन मुझे पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। 56 इंच की छाती का यह डर देखकर अचंभित हूं।”

उल्लेखनीय है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए कालीघाट वाले काकू यानी सुजय कृष्ण भद्र जिस कंपनी के लिए काम करते थे उसके निदेशक अभिषेक बनर्जी हैं। इसमें अभिषेक बनर्जी की भूमिका की जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

error: Content is protected !!