Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पूर्व मंत्री के बेटे को हनी ट्रैप मामले में फंसाने की आरोपित युवती गिरफ्तार

मुरादाबाद, 05 सितम्बर । पूर्व मंत्री के बेटे को हनी ट्रैप मामले में फंसाने की आरोपित युवती को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित महिला पर 15 लाख रुपये मांगने का भी आरोप था।

कुछ माह पहले पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन के चिकित्सक बेटे नईम अकबर ने पड़ोस के गांव की युवती पर हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया था। युवती पर 15 लाख रुपये मांगने का भी आरोप था। बताया था कि इस दौरान युवती उसको ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर घूमने भी गई थी और कुछ अश्लील वीडियो और फोटो उसने बना लिए थे। इसके बदले वह काफी समय से उसको ब्लैकमेल कर रही थी और लगातार वह उसको पैसे देता चला रहा था। बताया गया था कि 30 जून को जब वह अपने घर आया था तो युवती ने उससे 15 लाख रुपये की मांग की थी। उसने असमर्थता दिखाई तो युवती ने उसको धमकाते हुए झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दी थी। पुलिस ने नईम अकबर की तहरीर पर युवती, उसकी बुआ और पिता सहित तीन आरोपित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपित युवती तभी से फरार थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!