Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूूमिका : श्रीमहन्त राम रतन गिरि

हरिद्वार, 15 अगस्त । एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) काॅलेज में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद काॅलेज में बनायी गयी शौर्य दीवार पर देश के अमर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की गयी।

इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त राम रतन गिरि ने कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूूमिका होती है।

काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। स्वतंत्रता पर राष्ट्र के विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम सबका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व है कि एक सुदृढ़ एवं मजबूत राष्ट्र निर्माण में निष्काम भाव से कर्मशील रहकर अपना सर्वोत्तम योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. संजय माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर काॅलेज की शिक्षा डाॅ. लता शर्मा ने देश भक्ति कविता, काॅलेज छात्रा अपराजिता ने स्वलिखित कविता प्रस्तुत की तथा अर्शिका ने आजादी से पूर्व से वर्तमान तक का संक्षिप्त में इतिहास बताया।

इस अवसर पर स्टाफ सहित काॅलेज के छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!