Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के डेगागढ़ा में किया चुनाव प्रचार, एनडीए को बताया नालायक बेटा

गिरिडीह, 27 अगस्त । डुमरी विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में वोट मांगने के लिए लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रविवार को नावाडीह प्रखंड के डेगागढ़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए गठबंधन पर जमकर भड़ास निकाली।

हेमंत सोरेन ने एनडीए की जमात को नालायक बेटा बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार घर का नालायक बेटा घर के गहने, जेवर और सामानों को बेच देता है, उसी तरह एनडीए देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रही है। हेमंत ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ये लोग जब राजनीतिक ताकत नहीं जुटा पाते हैं तो अपनी शक्ति का इस्तेमाल करके विपक्षियों को डराने का काम करते हैं लेकिन हम झारखंड के लोग हैं। यह वीरों की धरती है। हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने इस बार बेबी देवी को एक लाख 40 हजार वोट देकर जीत दिलाने की जनता से अपील की।

बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ से कुछ लोग यहां आकर घूम रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों को गांव से भगाने का काम करें। उन्होंने कहा कि ये प्रलोभन देकर मतदान करने की बात कर रहे हैं।

error: Content is protected !!