Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हरियाली तीज 19 को, सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य तो कुंवारी कन्या अच्छे वर के लिए रखेंगी व्रत

मीरजापुर, 18 अगस्त । हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डाॅ. रामलाल त्रिपाठी ने बताया कि यह पर्व भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना करने के लिए शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस तीज को श्रावणी तीज, सिंधारा तीज व छोटी तीज भी कहा जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 8 बजकर 01 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार लोक पर्व हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए तीज माता का पूजन करेंगी और पकवानों का भोग लगाएंगी। इधर, कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना और सुख-समृद्धि के लिए माता गौरी की पूजा-अर्चना करेंगी।

खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार

तीज के त्योहार को लेकर बाजार गुलजार हैं। बाजार में सजे सौंदर्य प्रसाधन व घेवर की दुकानों पर बिक्री तेज हो गई है। सौंदर्य प्रसाधन का मुख्य बाजार पक्का घाट महिला खरीदारों से पटा दिखा। इस बार तीज के त्योहार को लेकर ग्राहकी अच्छी हो रही है।

error: Content is protected !!