Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रीतम सिंह और धस्माना ने जाना बीमार हरीश रावत का हाल

देहरादून, 21 नवंबर  । देहरादून के मैक्स अस्पताल में दो दिनों से भर्ती अस्वस्थ चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हाल चाल जानने विधायक प्रीतम सिंह , प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और हरिद्वार के कांग्रेस नेता संजय पालीवाल मंगलवार को अस्पताल पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने प्रीतम सिंह और धस्माना से सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों व बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली। प्रीतम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य के बारे में गंभीरता से पूरा परीक्षण करवाएं और चिकित्सकीय सलाह पर अपना इलाज करवाएं। उन्होंने हरीश से कहा कि आपकी सेवाओं की उत्तराखंड राज्य को अभी बहुत जरूरत है, इसलिए पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर ध्यान दें।

error: Content is protected !!