Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उत्तराखंड : गुजरात विधानसभा अध्यक्ष के पिता की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित

हरिद्वार, 03 दिसंबर । गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के पिता की अस्थियां आज हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड में वैदिक विधि विधान के अनुसार गंगा में प्रवाहित की गईं।

विगत दिनों गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के पिता राम कुमार चौधरी 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। रविवार को उनकी अस्थियां लेकर उनके पुत्र शंकर चौधरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी पहुंचे। यहां हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड में अस्थि विसर्जन कर्म को उनके तीर्थ पुरोहित गोविंदराम बैजनाथ, कृष्ण कुमार मिश्रा पीपली वाले के पौत्र विवेक मिश्रा और गौरव मिश्रा ने कराया। उनके साथ उनकी माता और भाई सहित परिवारजन उपस्थित रहे।

श्री गंगा सभा के गंगा सेवक दल सचिव उज्ज्वल पंडित और समाज कल्याण सचिव अवधेश कौशिक ने गंगाजलि भेंटकर शंकर चौधरी का सम्मान किया।

error: Content is protected !!