Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्र: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं, अपने गुरूजनों को याद कर किया नमन

भोपाल, 5 सितंबर । आज शिक्षक दिवस है। हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। देश के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस का आयोजन शिक्षकों के महत्व को समझने और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए किया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने गुरुजनों को स्मरण करते हुए पुनीत नमन किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा अपने ज्ञान के प्रकाश से शिष्य की अज्ञानता के तिमिर को हर कर सार्थक उद्देश्य प्रदान करने वाले सभी गुरुजनों के चरणों में “शिक्षक दिवस” के पुनीत अवसर पर नमन करता हूँ। गुरु से बड़ा दूसरा कोई भगवान नहीं होता है। यह सत्य है कि ईश्वर की भाँति कच्ची माटी को गढ़कर गुरु उसमें प्राण फूँक देते हैं। मुझे भी मेरे गुरु आदरणीय श्री रतन चंद्र जैन जी ने गढ़ा और जीवन को सार्थक दिशा दी। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उनके आशीर्वाद से हूँ। हम सभी पर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही शुभेच्छा है।

error: Content is protected !!