Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फिल्म स्टार गोविंदा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी

फिल्म स्टार गोविंदा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी

ऊना, 01 जुलाई  । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में 11:30 बजे के आसपास बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने परिवार सहित मां के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई।

हाजिरी लगाने के पश्चात मंदिर परिसर में स्थित पावन वटवृक्ष को मौली का धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस सचिव संजीव कालिया, पुजारी सचिन कालिया, पुजारी रोहन कालिया आदि उपस्थित रहे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मां के दरबार में आकर प्रार्थना की थी और अब मां की कृपा हुई है आज मां के दरबार में हाजिरी भरकर आशीर्वाद लिया है। इस दौरान गोविंदा ने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचाई।

error: Content is protected !!