Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महाराष्ट्र में बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी: मुख्यमंत्री

सीएम शिंदे ने दिया तत्काल गिरदावरी का आदेश

मुंबई, 27 नवंबर । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि सूबे में बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार तत्काल आर्थिक मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने इस संबंध में आज सुबह ही सभी जिलाधिकारियों को किसानों के नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि सूबे के कई जिलों में बेमौसमी बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसी वजह से आज सुबह उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारियों से चर्चा की। इन अधिकारियों से चर्चा के बाद बेमौसमी बारिश के संदर्भ में जानकारी ली है। इसके बाद उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को किसानों के नुकसान की गिरदावरी करने और तत्काल सरकार के पास रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसी भी किसान को आर्थिक मदद से वंचित नहीं रखा जाएगा। साथ ही किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में बेमौसमी बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस बारिश से किसानों की खेतों में खड़ी फसल गिर गयी है।

कल हुई बेमौसम बारिश से नासिक, अहमदनगर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, नांदेड़, बुलढाणा और अन्य जिले भी प्रभावित हुए हैं। इस बेमौसमी बारिश से किसानों के जानवर भी मर गये हैं। बीती रात से पूरे जिले में गरज और बिजली के साथ बेमौसमी बारिश हुई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे कपास, अरहर, गेहूं, चना और बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। सिंदखेड़ाराजा देउलगांव राजा और लोनार तालुकों में किसानों द्वारा लगाए गए शेड नेट गिरने की भी घटनाएं हुई हैं।

error: Content is protected !!