Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दरबार साहिब में नतमस्तक हुए राघव चढ्ढा व परणीति चोपड़ा

दरबार साहिब में नतमस्तक हुए राघव चढ्ढा व परणीति चोपड़ा

चंडीगढ़, 1 जुलाई । पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चढ्ढा तथा उनकी होने वाली धर्मपत्नी एवं बालीवुड अभिनेत्री परणीति चोपड़ा शनिवार की सुबह अमृतसर स्थित दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे। सुबह तकरीबन पांच बजे से पहले ही दोनों दरबार साहिब पहुंच गए। परिणीति चोपड़ा जहां ऑफ ह्वाइट क्रीमिश सूट में दिखीं, वहीं राघव कुर्ता-पायजामा व स्लीवलेस जैकेट पहने दिखे। दोनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका।

राघव चढ्ढा व परणीति चोपड़ा की सगाई हो चुकी है। इसी सगाई की रस्म में शामिल होने के बाद अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह विवादों में घिरे थे और उन्हें अपना पद तक छोड़ना पड़ गया था। शनिवार को राघव चढ्ढा जब दरबार साहिब पहुंचे तो प्रोटोकॉल के अनुसार उनके साथ पुलिस व सुरक्षा कर्मी तो मौजूद थे लेकिन परंपरा के अनुसार एसजीपीसी की तरफ से उनका स्वागत नहीं किया गया। वह एक सामान्य श्रद्धालु की तरह ही दरबार साहिब में पहुंचे थे।

error: Content is protected !!