Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चुनाव प्रचार के लिए जाना तीर्थयात्रा जैसा: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी (असम), 03 दिसंबर  । मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि उनके लिए विभिन्न राज्यों में चुनावों के लिए हाल के प्रचार अभियान के दौरान यात्रा कार्यक्रम किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं था। अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार उन्हें पूर्वोत्तर से बाहर विभिन्न स्थानों की यात्रा की और 79 जनसभाओं और कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्हें लगता है कि भारतीय जनता पार्टी परिवार के कार्यकर्ता के रूप में उनका पुनर्जन्म हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान वे जहां भी गये उन्होंने अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों का अपार प्रेम और विश्वास देखा है। उन्होंने उन स्थानों पर अभूतपूर्व विकास भी देखी है। इन क्षेत्रों में गरीबी तेजी से घट रही है और लोगों के जीवन स्तर में भी काफी सुधार हुआ है। भारत वास्तव में एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि सर्वशक्तिमान भगवान भारत को इस नई यात्रा को जारी रखने का आशीर्वाद दें।

error: Content is protected !!