Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है बिहार का अवैध मस्जिद और मदरसा : गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 01 दिसम्बर  । केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीमांचल में तेजी से बढ़ रहे अवैध मस्जिद और अवैध मदरसा को लेकर बिहार सरकार से तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री से किया है।

गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि बिहार सरकार तत्काल मदरसों पर रोक लगाएं। सीमांचल की हालत देखकर लगता है कि ना धर्म बचेगा और ना ही धन। बिहार में लगभग तीन हजार मदरसे हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए। धार्मिक ब्रेनवाश की जगह प्रगतिशील शिक्षा दी जानी चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अवैध मस्जिद और अवैध मदरसों की बाढ़ आ गई है। बिहार, बांग्लादेश और नेपाल के बॉर्डर से सटा हुआ है। इन बॉर्डर सीमांचल इलाकों में और अधिक कब्जा हो गया है। यह सिर्फ बिहार ही नहीं, देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।

पीएफआई बिहार में काफी सक्रिय है, बिहार में मुसलमान की आबादी 18 प्रतिशत है। इस अवैध कब्जे को बंद कर मस्जिदों में विज्ञान की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुरंत कार्रवाई करते हुए इस अवैध मस्जिद और मदरसों को बंद कराएं। वोट के लालच में बहुत हो गया है।

नीतीश कुमार अब बिहार और देश के आंतरिक खतरों पर विचार करें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बिहार के लोगों का धर्म, धन और संस्कृति खतरा में पड़ जाएगा। इसके लिए दोषी होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव। नीतीश कुमार तुष्टिकरण की इस निंद्रा से उठें और देश को आंतरिक सुरक्षा के खतरा से सुरक्षित करें।

error: Content is protected !!