Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गदर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

गदर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। जी स्टूडियोज ने बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 का ट्रेलर जारी कर दिया है। यह फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है। इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल की हिट जोड़ी को एक बार फिर एक साथ लाया गया है।

गदर-2, 1971 पर आधारित है जहां तारा सिंह एक बार फिर अपने बेटे को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं। उत्कर्ष शर्मा, जिन्हें हमने गदर में एक छोटे बच्चे ”जीते” के रूप में देखा था, अब बड़े हो गए हैं। एक पिता की अपने बेटे से मिलने की चाहत आपको भावुक कर देती है जबकि अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अमीषा पटेल की मासूमियत अभी भी बरकरार है और यह एक ऐसी चीज है जिसे हम लंबे समय से अपनी बॉलीवुड फिल्मों में मिस करते रहे हैं। तारा सिंह और सकीना के बीच का रोमांस प्यार और साथ में हमारे विश्वास को फिर से जगाता है। सनी देओल दमदार डायलॉग बोलते हैं। कहने की जरूरत नहीं है, यह आपके परिवार के साथ देखने के लिए एक आदर्श फिल्म होगी।

गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तारा सिंह और सकीना बॉक्स ऑफिस के कुछ रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास दोहरा पाते हैं या नहीं।

error: Content is protected !!