Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गैंगस्टर गोल्डी बरार ने भाईजान को दी फिर जान से मारने की धमकी

गैंगस्टर गोल्डी बरार ने भाईजान को दी फिर जान से मारने की धमकी

मुंबई, 27 जून । बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे कुख्यात गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। उसने यह भी कबूल किया है कि उसके गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी।

मीडिया से बात करते हुए गोल्डी बरार ने कहा, “हम उसे जरूर मार डालेंगे। भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) उससे माफी मांगने के लिए कहते हैं, लेकिन वह माफी नहीं मांगता। जैसा कि हमने पहले कहा है कि जो भी हमारा दुश्मन होगा, हम उसे मार डालेंगे। सलमान खान हमारे निशाने पर हैं।”

गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे की वजह भी बताई है कि “वह बहुत घमंडी और बिगड़ैल था और उसके पास जरूरत से ज्यादा पैसा था। उसके पास भारी राजनीतिक और पुलिस शक्ति थी, जिसका उसने दुरुपयोग किया, इसलिए उसे सबक सिखाने की जरूरत थी।”

इससे पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही इन धमकियों के चलते मुंबई पुलिस ने सलमान खान को Y सिक्योरिटी दी है। कुछ दिनों पहले सलमान ने सेफ्टी के लिए बुलेटफ्रूट कार भी खरीदी थी।

error: Content is protected !!