Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर-2’ का जलवा, छह दिनों में 262.48 करोड़ की धमाकेदार कमाई

सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर ‘गदर-2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद छह दिन में तूफानी कमाई करके बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को दर्शकों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म की कमाई के छठे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन ‘गदर-2’ की कमाई में 40 फीसदी की गिरावट आई है। बुधवार को फिल्म ने 33.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 40.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 43.08 करोड़ और तीसरे 50 करोड़। महज तीन दिनों में फिल्म ने 133.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

चौथे दिन के कलेक्शन में 25 प्रतिशत की गिरावट आई और फिल्म ने 38.70 करोड़ रुपये की कमाई की। मंगलवार को पांचवें दिन स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म ने 55.50 करोड़ का बिजनेस किया। छठे दिन इसने 33.50 करोड़ की कमाई की। छह दिन का सकल आंकड़ा 262.48 करोड़ रुपये है। यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म को मिले रिस्पॉन्स के मुताबिक यह जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

error: Content is protected !!