Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जी-20 सम्मेलन के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 15 ट्रेनें होंगी प्रभावित

मुरादाबाद, 02 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन के कारण मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली 15 रेल गाड़ियां प्रभावित होंगी। जिसमें 4 रेल गाड़ियां निरस्त रहेंगी, 6 रेल गाड़ियों के टर्मिनल स्टेशनों में अस्थाई परिवर्तन रहेगा, 5 रेलगाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते ट्रेन संख्या 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस 8, 9 और 10 सितंबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14316… 09, 10 और 11 सितंबर को, ट्रेन संख्या 14305 व ट्रेन संख्या 14304… 09 और 10 सितंबर को निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 14003… 09 सितंबर को, ट्रेन संख्या 14004… 10 सितंबर को, ट्रेन संख्या 19565… 08 सितंबर को, ट्रेन संख्या 12204… 09 और 10 सितंबर को, ट्रेन संख्या 14303… 09 और 10 सितंबर को, ट्रेन संख्या 19566… 10 सितंबर को नए टर्मिनल स्टेशन व परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 12204 को 9 सितंबर व 10 सितंबर को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। ट्रेन संख्या 19408 को 10 सितंबर को दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 15715 को 9 सितंबर को दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 20503 को 9 सितंबर को गाजियाबाद स्टेशन पर और ट्रेन संख्या 20505 को 9 सितंबर को गाजियाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

error: Content is protected !!