Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जी-20: सऊदी प्रिंस बिन सलमान और जर्मन चांसलर ओलाफ दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली, 09 सितंबर । सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल्लाजीज अल साउद और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ शनिवार को जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल्लाजीज अल साउद का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

बागची ने कहा कि जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत की ओर से उनका भी स्वागत किया गया। ओलाफ का दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद, 9-11 सितंबर तक भारत के दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान वे 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और 11 सितंबर को राजकीय यात्रा के लिए भारत में अपना प्रवास जारी रखेंगे।

error: Content is protected !!