Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

हरिद्वार, 27 जुलाई । थाना कनखल क्षेत्र में हुए एक ठगी के मामले में विदेश में डायमंड कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवतियों से 25 लाख की रकम ठग ली गई। न्यायालय के आदेश पर थाना कनखल में दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।

जानकारी के अनुसार न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में अंजली शर्मा पत्नी सुरेश शर्मा निवासी पहाड़ी बाजार कनखल ने बताया कि उसकी पुत्री पार्खी शर्मा बीबीए से पासआउट होने के बाद कतर एयरपोर्ट में नौकरी कर रही थी। उसकी भतीजी रिया निवासी कादियां अमृतसर पंजाब ने इंटर मीडिएट की परीक्षा पास की थी, वह भी नौकरी तलाश कर रही थी। दिसंबर 2020 में उनकी मुलाकात सरबजीत सिंह निवासी डेली नीड्स वाली गली पुतलीघर अमृतसर पंजाब से हुई। जिसने आस्ट्रेलिया में रहने वाले अपने परिचित उपेंद्र सिंह मदान को डायमंड का बड़ा कारोबारी बताया। उसने भरोसा दिलाया कि उनकी बेटी एवं भतीजी की एक डायमंड कंपनी में नौकरी लग जाएगी।इसके लिए बकायदा उसने उपेंद्र से उनकी मोबाइल फोन पर बातचीत भी कराई।

आरोप है कि सिक्योरिटी के तौर पर 14 लाख की रकम जमा कराई, धीरे धीरे उनसे कुल 25 लाख की रकम ले ली गई। आरोप है कि इसके बाद सूरत गुजरात में ले जाकर ट्रेनिंग के नाम पर खानापूर्ति की गई। बकायदा ई-मेल पर नियुक्ति पत्र भेजकर फिर से रकम की मांग की गई लेकिन संदेह होने पर जब कंपनी की बैलेंस सीट, रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने देने से साफ इनकार कर दिया। रकम वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक कनखल नितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर गई है।

error: Content is protected !!