Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ग्रीस के जंगलों में भीषण आग के बाद लागू हुआ आपातकाल, चपेट में आए रिहायशी इलाके

ग्रीस के जंगलों में भीषण आग के बाद लागू हुआ आपातकाल, चपेट में आए रिहायशी इलाके

एथेंस, 21 जुलाई । ग्रीस के जंगलों में भीषण आग से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। आग इतनी भयावह हो गयी है कि तमाम रिहायशी इलाके भी चपेट में आ गए हैं। ग्रीस व रोड्स आइलैंड में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

समूचा यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से जूझ रहा है। इसी बीच, ग्रीस के जंगलों में भीषण आग तेजी से फैल रही है। अब तक 35 वर्ग किलोमीटर से अधिक जंगल जलकर राख हो चुका है। आग की तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तमाम रिहायशी इलाके भी आग की चपेट में आ गए हैं। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। आग पर काबू पाने के प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि तेज हवाएं बार-बार आग को बेकाबू कर देती हैं।

ग्रीस के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता यिआनिस आर्टोपोइस ने बताया कि बीते 24 घंटे में ग्रीस के जंगलों में 62 जगहों पर आग लगने की घटना हुई है। ग्रीस के पश्चिमी अट्टिका इलाके में आग के चलते लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। कुछ लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को तैयार नहीं और वह प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जंगलों की आग फैलने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रीस और रोड्स आईलैंड में आपातकाल लागू कर दिया गया है। अल नीनो प्रभाव के चलते यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। यूरोप में गर्मी रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है।

error: Content is protected !!