Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाल के कागबेनी में बाढ़ से बह गए 25 घर, छात्रावास सहित एक छोटा पुल

काठमांडू, 14 अगस्त । देश की उत्तरी सीमा पर मुस्तांग जिले के कागबेनी में अचानक बाढ़ आने से 25 से अधिक घर बह गए, जबकि 30 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की खबर है। अमूमन कम बारिश होने वाले मुस्तांग में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

मुस्तांग जिले के प्रमुख जिला अधिकारी अनुप केसी के मुताबिक रविवार की रात को अचानक बाढ़ आने से तटीय इलाके के 25 से अधिक कच्चे घर बह गए। कागबेनी गांवपालिका के प्रवक्ता प्रमेश गुरूंग ने कहा कि इस बाढ़ के कारण नदी किनारे रहे करीब 30 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गुरूंग के मुताबिक एक पुलिस चौकी, एक छात्रावास सहित एक छोटा पुल भी बाढ़ में बह गया है। पुलिस चौकी में रहने वाले सभी सुरक्षाकर्मी और छात्रावास में रहने वाले सभी बच्चे और शिक्षक सुरक्षित बताए गए हैं।

प्रमुख जिला अधिकारी केसी ने कहा कि नुकसान का अंदाजा ठीक-ठीक बाद में मालूम होगा, जब बाढ़ का पानी निकल जाएगा। उन्होंने बताया कि बेघर हुए करीब 200 लोगों के रहने के लिए अस्थायी रूप से इंतजाम किया जा रहा है। कागबेनी में प्रवेश के लिए बना पक्की पुल बह जाने से बाकी जगह से संपर्क टूट गया है। कई बिजली के खंभे भी बह जाने से बीती रात से ही बिजली भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अस्थाई रूप से लकड़ी का पुल बनाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने का काम हो रहा है।

error: Content is protected !!